CURATED BY – UMESH KUSHWAHA | CITYCHIEFNEWS

सतना, सभापुर भाना पाना अंतर्गत महखड़ा निवासी अरुण त्रिपाठी पुत्र काशीदीन त्रिपाठी 38 वर्ष की हत्या के मामले में पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से आभा दर्जन से अधिक संदेहियों को उठाया है। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर इन संदेहियों से पूछताछ की जा रही है। आरोप का वैरीफिकेशन किये जाने के बाद पुलिस आगे की कार्यवाही करेगी, सभापुर थाना प्रभारी राखेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि तेजी से जांच कार्यवाही की जा रही है।
खेत जाते समय पीछा करके मार दी थी गोली
ज्ञातव्य है कि दस्यु प्रभावित क्षेत्र के सुतीक्ष्ण आश्रम से सटे,कुलकड़िया रोड़ पर किसान अरुण त्रिपाठी निवासी महखड़ा को दिनदहाड़े,तब गोली मार दी गयी थी, जब वे दोपहर करीबन 2 बजे खाना खाने के बाद अपनी बाइक पर सवार होकर खेत की ओर जा रहे थे। घटना स्थल को परिस्थितियों को देखकर आशंका जताई गयी थी कि आरोपियों ने अरुण त्रिपाठी का पीछा करते हुये उसे गोली का निशाना बनाया। मृतक का सब जिस स्थान पर पड़ा हुआ था. उससे लगभग 100 मीटर दूरी पर उनकी मोटरसाइकिल और पैर की चण्पान पड़ी हुई थी। का मोबाइल फोन घटना स्थल पर नहीं पाया गया। मोबाइल फोन से इस घटना का राज खुलने की संभावना जताई जा रही है। चर्चा है कि मृतक को फोन करठ किसी ने नितने के लिये बुलाया था। बेटे की खेत के पास छोड़कर मृतक उस और गया था, तभी अज्ञात हत्यारों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। उधर थाना प्रभारी सवेन्द्र द्विवेदी का कहना है कि इस अंधे कत्ल में पुलिस आरंरोधियों को जल्दी ही गिरफ्तार कर लेगी। पुलिस द्वारा संदेहियों से बारीकी के साथ पूछताछ की जा रहीं है, उम्मीद है कि आरोपी जल्द ही पकड़ में आ जायेंगे।
चरवाहों ने पूछताछ में परिवार के सदस्यों की ओर किया इशारा
ग्रामीणों की चर्चा के अनुसार जमीन को लेकर मृतक का विवाद परिवार के ही कुछ लोगों के साथ चल रहा था। मृतक और उसकी भाभी के बीच जमीन का बंटवारा हुआ था। चारों ओर से मृतक की जमीन है, जबकि अंदर वाले भाग में भाभी की जमीन थी, इस जमीन को उसने मुझत्वा निवासी एक रिटायर्ड कर्मचारी को बेच दी थी। यहां आने जाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनातनी चल रही थी। ग्रामीणों की चर्चा के मुताबिक यह व्यक्ति पुलिस विभाग में प्रभावशाली पद पर रहा। पुलिस द्वारा घटना स्थल पर मवेशी चरा रहे कुछ चरवाहों से पूछताछ की गयी, जिनके द्वारा अरुण त्रिपाठी के परिवार के ही कुछ लोगो के बीच विवाद की बात बताई गई।