CURATED BY – UMESH KUSHWAHA | CITYCHIEFNEWS

सतना, भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश सिंह ने धान रोपाई के लिए जिले की नहरों में दो दिन के अंदर बाणसागर का पानी छोड़ने की मांग की है। जिला कलेक्टर व बाणसागर के इइ को लिखे इस आशय के पत्र में उन्होंने कहा है कि जून में सूखे की स्थिति को देखते हुए किसानों को इस पानी की जरूरत है। नहर इसी लिए बनाई गई है कि किसानों को जरूरत पड़ने पर समय पर खेती के लिए पानी मिल सके। हर साल 25 जून तक धान की रोपड़ी लगाने वाले किसान पंप और कुओं के सूख जाने के कारण इस बार ऐसा नहीं कर पाए हैं। उल्लेखनीय है कि जिले में अब तक जून के औसत 120 मिलीमीटर के मुकाबले केवल बीस प्रतिशत बरसात हुई है.