सहारनपुर, जिलाधिकारी  मनीष बंसल के निर्देश पर आज डीओ फूड एवं उनके खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा जनपद की विभिन्न मिठाइयों की दुकानों इत्यादि पर चेकिंग की गई। खास तौर पर यह चेकिंग की गई कि होली के त्योहार पर गिफ्ट हैंपर्स में किसी भी प्रकार का एक्सपायर या नियर टू एक्सपायरी डेट वाला खाद्य पदार्थ या खान पान की चीज पैकेट इत्यादि ना डाले जाए और यह भी कहा गया कि यदि कोई व्यक्ति एक्सपायर चीजों को पैक करके देता है तो ऐसे दुकानदारों के खिलाफ कारवाई की जाएगी।