सड़क निर्माण के लिए सैद्धांति स्वीकृतिः जगन्नाथ चौक से घंटाघर तक सड़क
निर्माण को लेकर दी गई सैद्धांतिक स्वीकृति, आयुक्त को दिए गए वित्तीय अधिकार
CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS
कटनी, नगर निगम में सोमवार को परिषद की बैठक का आयोजन किया गया। महापौर प्रीति संजीव सूरी ने बताया कि परिषद की बैठक में जगन्नाथ चौक से घंटाघर तक की सड़क निर्माण को पिछली परिषद की बैठक में ही सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी गई थी। सोमवार को हुई परिषद की बैठक में निर्णय लिया गया कि सैद्धांतिक स्वीकृति देने के बाद वित्तीय अधिकार नगर निगम आयुक्त को दिए जाएं। जिसके बाद उन्हें सारे वित्तीय अधिकारी दे दिए गए हैं। अब सड़क निर्माण का कार्य नगर निगम आयुक्त द्वारा कराया जाएगा। महापौर ने बताया कि जगन्नाथ चौक से घंटाघर तक की सड़क में पांच बड़े नाले हैं। सड़क की समस्या का स्थाई समाधान किया जाएगा। जिसके तहत सड़क चौड़ीकरण किया जाएगा। कब्जे हटाए जाएंगे। नगर निगम आयुक्त से कहा गया जल्द से जल्द सड़क का निर्माण कराया जाए। उन्होंने कहा कि डामर की लेयर डालने से सड़क की समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा। सड़क से भारी वाहन निकलते हैं ऐसे में डामर की लेयर क्षतिग्रस्त हो जाएगी। फिर वही समस्या जनता के सामने आ जाएगी। लिहाजा सड़क की समस्या का स्थायी हल यही है कि चौड़ीकरण होने के बाद मजबूत सड़क बनाई जाए। ताकि जनता को स्थाई सुविधा मिले और बारिश के दिनों में सड़क पर भरने वाले पानी की समस्या का निजात मिल सके।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड