पटियाला नगर निगम चुनावों के आखिरी दिन माहौल गर्माया हुआ है। आरोप है कि भाजपा की ओर से नामांकन दाखिल करने आए लोगों की फाइलें छीनकर कुछ लोग फरार हो गए। वहीं, कांग्रेस नेता आरोप लगा रहे हैं कि उन्हें आगे बढ़ने नहीं दिया जा रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी गेट बंद कर दिए हैं। इसके साथ ही अब लोगों की एंट्री केवल एक गेट से ही हो रही है।

आम आदमी पार्टी के नेता जॉनी कोहली ने मीडिया को बताया कि यह सारा ड्रामा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अंदर केवल उम्मीदवार और प्रस्तावक ही जा रहे हैं। काम बहुत ही व्यवस्थित तरीके से चल रहा है। उन्होंने कहा कि वह यह चुनाव नहीं लड़ना चाहते। उनकी पत्नी भी शिकायत दर्ज करवाने के लिए अंदर गई हैं।