पन्ना में पत्नी ने युवकों के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट
41 दिन बाद मिली मृतक पति की लाश
Curated by – NARESH VISHWAKRAMA | CITYCHIEFNEWS
पन्ना, जिले के अमानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले जिजगांव ग्राम के पास मिढासन नदी में लास तैरती हुई मिली। जिसके बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई पुलिस की जांच परख के बाद यह पता चला कि यह मृतक व्यक्ति खेरा ग्राम का युवक बताया जा रहा है जो 19 जुलाई से लापता था पुलिस ने इसको 10 दिन पूर्व पांडवन पुल के पास नदी में तलाश भी किया था।
वही आज अमानगंज थाना पहुंचे मृतक दीप चन्द पटेल के परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि मृतक की पत्नी ने ही उसे लड़कों के साथ मिलकर पहले किडनैप कराया और रास्ते में चार पहिया में उसकी हत्या कर दी एवं पंडवन की नदी में फेक दिया 19 जुलाई के बाद 30 अगस्त को मृतक की लाश प्राप्त हुई परिजनों का कहना है कि मृतक की पत्नी एवं चार लोगों द्वारा महिला सहित पांच आरोपियों द्वारा घटना को अंजाम दिया है जिसमें पुलिस ने पत्नी एवं दो अन्य युवकों को गिरफ्तार भी कर लिया है जन्होने अपराध करना स्वीकार भी किया है बाकी दो अभी फरार बताए जा रहे हैं बताया कि पूरी घटना में हत्या की साजिश रचने मैं पत्नी का हाथ है मृतक युवक गैसाबाद थाना के खैरा ग्राम का दीप चन्द पटेल बताया जा रहा है।