एमपी के शहडोल में IPL में सट्टा खिलाने वाले 4 लोग रेंज हाथ पकडे गए
70 लाख का मसरुका हुआ जप्त
शहड़ोल, आईपीएल का क्रेज इन दिनों सर चढ़ कर बोल रहा है। जहां मैचों में सट्टा लगाने वाले सटोरिए भी पीछे नहीं है, ऐसा ही IPL क्रिकेट मैच में सट्टा खिलाने वाले 4 क्रिकेट सटोरियों को शहड़ोल पुलिस ने जिले के तीन अलग अलग थानां क्षेत्र से पकड़ कर कार्यवाही की है। पुलिस ने सटोरियों के कब्जे से 7 मोबाइल फोन, 2 कार, 3 एलईडी टीवी, 1 बाइक सहित 60 हाजर 610 रुपए नगदी व 37 लाख आन लाइन ट्रांजेक्शन कुल 70 लाख का मसरुका जप्त कर ऑनलाइन आईपीएल सट्टा के खिलाफ़ बड़ी कार्यवाही की है ।
शहड़ोल पुलिस ने IPL क्रिकेट मैच में सट्टा खिलाने वालो के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है। जिले के बुढार , कोतवाली व सोहागपुर थाना क्षेत्र में IPL क्रिकेट मैच में सट्टा खिलाने की सूचना पर शहड़ोल पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए बुढार थानां क्षेत्र के क्रिकेट सटोरिया संजय वर्मा व नीरज वर्मा को रंगे हाथों पकड़ा है तो वही सोहागपुर थानां क्षेत्र में IPL क्रिकेट सट्टा खिलाने वाले सूरज गुप्ता को भी पकड़ा है इसी प्रकार कोतवाली पुलिस ने भी IPL क्रिकेट सट्टा किंग बंटी भाटिया को पकड़ा है। पकड़े गए सभी क्रिकेट सटोरियों के पास से 7 मोबाइल फोन, 2 कार, 3 एलईडी टीवी, 1 बाइक सहित 60 हाजर 610 रुपए नगदी व 37 लाख आन लाइन ट्रांजेक्शन कुल 70 लाख का मसरुका जप्त कर ऑनलाइन आईपीएल सट्टा के खिलाफ़ बड़ी कार्यवाही की है।