पन्ना अजयगढ़ क्षेत्र के कई ग्राम पंचायत में बेमौसम बरसात और ओला की वजह से हुआ था फसलों को भारी नुकसान
जायजा लेने पहुंचे पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह
CURATED BY – RAM NARESH VISHWAKRAMA | CITYCHIEFNEWS
पन्ना, अजयगढ़, पन्ना विधानसभा के लोकप्रिय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ने पन्ना जिले के तहसील अजयगढ़ अंतर्गत असमय बारिश और ओला प्रभावित ग्रामों का सघन दौरा किया जिसमे मझगाय , बालुपुर, बिलाही , गुमानगंज, मोहाना, निम्हा, बरकोला, सिमरदा, उदयपुर आदि अन्य गाँव में हुए अत्यधिक ओला वृष्टि से हुए फसलों के नुक्सान का प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौके पे जाकर मुआयना किया तथा किसानो को उचित मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया और जो भी ओला प्रभावित ग्राम बचे है उनका भी सर्वे करवाकर सभी के नुकसान की भरपाई की जायेगी। विधायक श्री सिंह ने कहा की हम और हमारी सरकार इस आपदा की घड़ी में आप सभी के साथ है। और हर संभव मदद की जायेगी आप चिंता न करे। हमने सभी अधिकारियों से बात की है। जल्द से जल्द सर्वे करवाकर मुआवजा वितरण करवाया जायेगा जिससे पीड़ित किसानों को राहत मिले उनके साथ हनुमंत प्रताप सिंह रजऊ राजा, विधानसभा संयोजक उमेश निगम, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहन यादव, संतोष यादव जिला पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि वृंदावन पटेल, जिला पंचायत सदस्य दिनेश भुर्जी,सरपंच सुरेश यादव,के पी राजा, भूपेंद्र सिंह परमार, वीरेन्द्र जैन, रवी रावत, संदीप विश्वकर्मा, सीलू श्रीवास्तव, जयराम पाठक, रामनरेश पटेल, बाबू सिंह चौहान, पुष्पेंद्र यादव, संतु मिश्रा, रामराज यादव, सरपंच अवध किशोर यादव, पड़रहा सरपंच प्रतिनिधि रामप्रताप यादव और सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे.