CURATED BY – SHREE NIWAS MISHRA | CITYCHIEFNEWS

मैहर, थाना बदेरा के ग्राम ककरा में सामूहिक साप्ताहिक भागवत महापुराण का भव्य आयोजन किया जा रहा है जिसमें श्री धाम वृंदावन से पधारी श्री मदभागवत कथा मर्मज्ञ पूज्य देवी मधुप्रिया तिवारी के मुखारविंद से कथा की  अमृतधारा का रसपान कराया जा रहा है, जिसके चलते पुरा क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो चला है, गांव और आसपास के क्षेत्र से काफ़ी संख्या में  पूज्य देवी मधुप्रिया की ओजस्वी और अमृतमयी वाणी को सुनने के लिए लोग कथा स्थल में पहुंच रहे हैं। आज कथा के तीसरे दिवस में तीनों लोकों के स्वामी भगवान विष्णु के श्रीकृष्ण अवतार की सुंदर कथा सुनाई गई तथा उनके जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाया गया,इस अवसर पर काफ़ी तादात में आमजनमानस तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे।  ग्राम ककरा के सभी लोगों के द्वारा क्षेत्र के सभी लोगों से विनम्र अपील की जा रही है की सभी लोग इस बहती हुई ज्ञानगंगा में आकर कथा श्रवण करे।