Madhya Pradesh
कटनी जिले में प्रेमी ने प्रेमिका के पिता पर चलाई गोली
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS
कटनी, कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र ग्राम इमलाज में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के पिता पर बंदूक से गोली चला घायल कर दिया। आरोपी को प्रेमी युवक को पुलिस ने अरेस्ट कर पूरे मामले को जांच में जुट गई है।
कटनी जिले के एडिशनल एसपी संतोष डेहरिया ने बताया कि यह यह पूरा मामला रीठी थाना क्षेत्र ग्राम इमलाज का है जहां घायल रघुवीर सोनी की बेटी से आरोपी शिवम मिश्रा से प्रेम संबंध चलता था इसी बात को लेकर आरोपी प्रेमी शिवम मिश्रा ने अपनी प्रेमिका के पिता रघुवीर सोनी पर बंदूक से फायर कर घायल कर दिया। घायल रघुवीर के पैर में गोली लगी है आरोपी प्रेमी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। वही घायल रघुवीर का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।