CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS

कटनी, कटनी जिले की सभी थाने के थाना प्रभारियों द्वारा आपने अपने थाना क्षेत्र में जनसंवाद अभियान चला सायबर अपराधों के मामलों में जनता को जागरुक रहने की जानकारी दे रही है। जनसंवाद अभियान के तहत कटनी कोतवाली थाना प्रभारी बस स्टैड पुलिस चौकी की प्रभारी के साथ कैलवारा फटक इलाके में रहने वाले लोगो से जनसंवाद कर सायबर अपराधों के मामलों की जानकारी देते हुए इससे कैसे बचा जाए यह बताया।

कोतवाली थाना क्षेत्र कैलवारा फाटक क्षेत्र में टीआई आशीष शर्मा ने जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को साइबर अपराध के शिकार होने से बचने के लिए जरूरी जानकारी दी है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को नाबालिग बच्चियों के लापता होने, सड़क हादसों के मामले में जागरुक रहकर सहयोग करने की बात भी कही है। अपराधों प्रति जागरुक करने के लिए पुलिस टीम लगातार थाना क्षेत्रों में मोहल्लों में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन जानकारी दे रही है। कोतवाली थाना थाना प्रभारी आशीष शर्मा बताया कि जिले में नाबालिग बच्चियों के लापता होने, साइबर अपराध का शिकार होने, सड़क हादसों में मौत और घायल होने की घटनाओं में वृद्धि को देखते हुए जनसंवाद कार्यक्रम किए जा रहे हैं।कार्यक्रम के दौरान अपराधों से कैसे बचा जा सकता है, कैसे पीड़ित व्यक्ति की मदद की जा सकती है इन सभी बिंदुओं पर चर्चा की जा रही है। उन्होंने बताया कि जनसंवाद कार्यक्रम का उद्देश्य सायबर अपराधों के मामलों में जनता को जागरुक करना है और साइबर अपराध का शिकार होने के संबंध में जनता को जागरुक करना। सड़क हादसों में मौत, घायल होने की घटनाओं के संबंध में जनता को जागरुक करना। नशा मुक्ति के संबंध में जनता को जागरुक करना है। जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान जनता की समस्याओं का भी निराकरण भी किया गया है।