कनकी ग्राम में नवविवाहिता जोड़ो ने भांवर फिरकर मनाया हरियाली का प्रतिक भुजली पर्व।
भव्य शोभायात्रा निकालकर चौक-चौराहों का किया भ्रमण
CURATED BY – LAKESH PANCHESHWAR | CITYCHIEFNEWS
लालबर्रा, नगर मुख्यालय से लगभग 15 किमी. दूर स्थित ग्राम पंचायत कनकी में भुजलिया का पर्व मंगलवार को बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर युवतियों व महिलाओं के द्वारा अपने घरों के आंगन में भुजलियों को निकालकर पूजा अर्चना करने के बाद सभी यूवतियों व महिलाओं द्वारा बालाघाट रोड़ मुख्य मार्ग पर एकत्रित होकर डीजे की धुन पर पारंपरिक गीतों के साथ थिरकते हुए भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसके बाद वैनगंगा नदी के तट पर और ग्राम के छोटे तालाब में आरती कर भुजलियों का विसर्जन किया गया।
विदित हो की भुजलिया का यह पर्व पुरातनकाल से रक्षाबंधन के दूसरे दिन बड़ी धूमधाम के साथ मूलत अच्छी फसल, अच्छी बारिश और सुख समृद्धि की मंगल कामना के लिए मनाया जाता है। भुजलिया पर्व की तैयारी नाग पंचमी से ही शुरू हो जाती है और इस पर्व पर घरों में गेहूं या जौ बोई जाती है जिन्हें भुजलियां कहा जाता है रक्षाबंधन के दूसरे दिन महिलाओं द्वारा इनकी पूजा अर्चना करके इन टोकरियो को जल स्रोतों में विसर्जित किया जाता है।
जिसके बाद लोग अपने-अपने गांव मोहल्ले और नगरों में गणमान्य नागरिकों, परिवार के बड़े बुजुर्गों, महिलाओं को भुजलिया भेंटकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त करते हुए पर्व की शुभकामनाएं भी प्रेषित करते है।
सुख समृद्धि मंगलकामनाओं का प्रतीक है भुजली पर्व - दुर्गाप्रसाद
प्रेस से चर्चा में कनकी के युवा सरपंच दुर्गाप्रसाद पगरवार ने कहा की हरियाली का प्रतिक भुजलियां पर्व प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भुजली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम के बड़ी संख्या में महिला, बहने, युवा, बुजुर्ग शामिल होकर पर्व को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाते है खास तौर पर सर्वसमाज के नवविवाहिता जोड़े इस कार्यक्रम में शामिल होते है जिनका भांवर फिरने वाला कार्यक्रम होता है छोटे तालाब के पास जहां समस्त ग्रामीण उपस्थित होकर भव्य रैली के रुप में ग्राम की समुची गलियों का भ्रमण करते हुए भांवर फिरकर भुजलिया विसर्जित कर एक-दूसरे को भुजली देकर सुख समृद्धि की शुभकामनाएं देते हुए आशीर्वाद प्राप्त करते है।आयोजित इस सफल कार्यक्रम के लिए ग्राम पंचायत कनकी के समस्त ग्रामीणजनों, युवा साथियों, महिलाओं व बुजुर्गो का मै हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।
यह रहें शामिल
आयोजित इस भव्य भुजली पर्व पर प्रमुख रुप से ग्राम के युवा सरपंच दुर्गा पगरवार, उपसरपंच राजकुमार भोयर, लखन कातूरे, अर्जुन लाल ठकरेले, मुकेश मंडलेकर, रेखलाल भोयर, मिताराम भोयर, राधेश्याम पिछोडे, रितेश शर्मा, कैलाश भोयर, दिलीप बांधे, अनवर बगमारे, सुनील भोयर, सहायक सचिव गणेश गौतम सहित हजारों की संख्या में महिला-बहने ग्रामीणजन शामिल रहें।