Curated by – RUPESH JAIN | CITYCHIEFNEWS

टीकमगढ़, विधायक राकेश गिरी द्वारा लगातार अपने ग्रामीण क्षेत्र एवं शहरी क्षेत्र में विकास की गंगा की बहाने के उद्देश्य को लेकर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर भूमि पूजन एवं नवनिर्मित निर्माण कार्यों के लोकार्पण किया जा रहे है।
जिसके अंतर्गत ग्राम पंचायत बौरी में विधायक राकेश गिरी ने नवनिर्मित स्वागत प्रवेश द्वार 10 लाख रुपए की राशि का, प्राथमिक शाला बौरी बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य, सीसी रोड निर्माण (कमलेश यादव के घर से सुरेश यादव के घर तक(, सीसी रोड निर्माण कार्य (हरिजन बस्ती हनुमान सागर), राधा कुंज उपवन पार्क ग्राम पंचायत बोरी मंदिर, बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य (कारस देव बाबा के पास), टीन सेड निर्माण कार्य (कारस देव बाबा के पास) सहित 32 लाख रुपए की राशि के ग्रामवासियों एवं सरपंच के साथ भूमि पूजन एवं लोकार्पण किए।

साथ ही ग्राम पंचायत द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें विधायक राकेश गिरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
वहीं उन्होंने ग्राम पंचायत बोरी में पहुंचकर हनुमान जी एवं शंकर भोलेनाथ जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया इसके साथ ही विधायक राकेश गिरी ने आयोजित कार्यक्रम में आई जनता जनार्दन को शासन की योजनाओं के तहत संबोधित किया एवं उनकी समस्याएं सुनी साथ ही समस्याओं का निराकरण करने हेतु अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

वही विधायक राकेश गिरी ने शुक्रवार की शाम ग्राम पंचायत कुमराऊ खिरिया में 1.47 करोड़ की लागत राशि से निर्मित होने वाले शासकीय हाई स्कूल भवन निर्माण कार्य का जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों के साथ भूमिपूजन किया।
साथ ही भूमि पूजन के दौरान विधायक राकेश गिरी ने कहा कि हाई स्कूल निर्माण होने से यहां के बच्चों को यहां से दूर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी यही ग्राम पंचायत में ही लगने वाली हाई स्कूल में पढ़ाई के लिए सुविधा प्राप्त होगी।
इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष ललित अहिरवार, सरपंच उमेश मीरा अहिरवार, संजय अवस्थी, मंडल अध्यक्ष प्रवीण नामदेव, डॉक्टर देवकांत ,कैलाश यादव पूर्व सरपंच, हरीश अहिरवार, श्याम यादव, बलराम अहिरवार, लल्लूराम यादव, देवी चरण यादव, छोटे लाल यादव, मनोहर यादव, राकेश यादव, सुरेश यादव, सूरज सिंह यादव, नरेंद्र यादव, प्रमोद कुमार यादव, सहित कई ग्रामीण जन एवं जनप्रतिनिधि पदाधिकारी मौजूद रहे।