फतेहपुर, दाउद छपरा, खैरमा दर्प गांवो में बिजली बिल शहरी दर पर लिया जा रहा : फारुक शेख बिहार विधान परिषद सदस्य
बिहार विधान परिषद में 206 वां बजट सत्र में फारुक शेख ने उठाया प्रश्न
CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS
शिवहर, बिहार विधान परिषद सदस्य फारुक शेख ने बिहार विधान परिषद के 206 वां में बजट सत्र में ऊर्जा विभाग के मंत्री विजेंयद्र प्रसाद यादव से प्रश्न पूछा है कि शिवहर नगर परिषद में क्षेत्रा अंतर्गत फतेहपुर, खैरमा दर्प ,दाउद छपरा आदि गांवों में बिजली बिल शहरी दर पर लिया जा रहा है। परंतु बिजली सप्लाई ग्रामीण फीडर से हो रहा है तथा उक्त गांवों में बिजली आपूर्ति बराबर बाधित रहती है जिससे आम जनों को कठिनाई हो रही है।
फारुक शेख सदस्य, बिहार विधान परिषद के उठाए गए प्रश्न के जवाब में ऊर्जा विभाग के मंत्री विजेंयद्र प्रसाद यादव ने कहा है कि फतेहपुर गांव को विद्युत आपूर्ति 11 के.वी. शहरी फीडर फतेहपुर के द्वारा की जा रही है।
वही खैरमा दर्प, दाउद छपरा गांवों को 11 के.वी. मिश्रित फीडर परदेसिया से विद्युत आपूर्ति की जा रही है। नगर निगम क्षेत्र में आने वाले नए गांवों /वार्डो को ग्रामीण फीडर या मिश्रित फीडर से आपूर्ति हो रही है। उन सभी क्षेत्रों को शहरी फीडर से जोड़ने हेतु सर्वे का कार्य प्रगति पर है तथा 2025 तक इसका लक्ष्य पूर्ण करने का है।