CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर | देवबंद, देवबंद कोतवाली क्षेत्र के केंदुकी गांव में पैसे के लेनदेन में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार केंदुकी गांव निवासी मेघराज और ऋषिपाल के बीच पैसों को लेकर विवाद चल रहा है। इसी को लेकर मेघराज और ऋषिपाल पक्ष के अंकित के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों की ओर से लोग आमने- सामने आ गए और उनके बीच लाठी-डंडे चलने लगे। जिसमें मेघराज, अंकित और एक महिला घायल हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया और घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से अंकित और महिला को रेफर कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।