CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मेला पंडाल में धार्मिक एवं देश भक्ति से परिपूर्ण एक शाम देहाती रागिनी आपके नाम कार्यक्रम का उद्घाटन पिंटू भगत जी बालाजी ने फीता काटकर एवं वरिष्ठ समाजसेवी लक्की वर्मा ने नारियल तोड़कर किया। संदीप त्यागी लाला ने मां सरस्वती के  चित्र पर दीप प्रज्वलित किया एवं राकेश मित्तल ने मां के चित्र पर माला अर्पण की। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय कुमार एवं संचालन चौधरी ओमपाल सिंह अध्यक्ष सहकारी समिति ने किया। महिला कलाकार नेहा वर्मा और उर्मिला चौधरी ने रागनी सुनाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।  खचाखच भरे पंडाल में दर्शकों की मांग पर कंपटीशन कार्यक्रम प्रात: सवा चार बजे तक चला। विजेंद्र विकल व साथी कलाकारों ने राजा मोरध्वज, हीर रांझा, राजा हरिश्चंद्र, दानवीर कर्ण आदि ऐतिहासिक किस्सो पर  शानदार प्रस्तुति देते हुए सभी दर्शकों को झूमने एवं ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। सभी कलाकारों एवं अतिथियों का फूल माला, पटका एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में  भाजपा नगराध्यक्ष अरुण गुप्ता, अजय गांधी सभासद, सुलेख गर्ग, वरिष्ठ समाजसेवी डॉ बीपी सिंह,संजीव गंगा वस्त्र भंडार, रेखा महिला मोर्चा अध्यक्ष,  अग्रसेन वर्मा, सुभाष त्यागी, डॉ कल्याण सिंह, शिव कुमार कश्यप, जमाल नासिर, जनेश्वर आर्य, सुशील जाटव, मा. हनीफ, सचिन वर्मा, अजीत, पप्पू, जितेंद्र, चौ नरेश प्रधान, जोगिन्दर जाटव, सुरेन्द्र धीमान, डॉ अरविंद जौहरी, हाजी रेहान सहित भारी संख्या में श्रोताओं ने हिस्सा लिया। चौधरी ओमपाल सिंह एवं अंग्रेज पवार ने सभी कलाकार एवं दर्शकों एवं नगर पालिका, पुलिस प्रशासन एवं पत्रकारों का धन्यवाद किया।