CURATED BY – UMESH KUSHWAHA | CITYCHIEFNEWS

सतना, पिछले कुछ समय से कोठी सहित आसपास के क्षेत्र में अवैध शराब, गांजा के पैकारों ने क्षेत्र को मयखाना बना डाला है इसके उदाहरण जगह-जगह देखने को मिलेंगे, कोठी सहित कोठी के आसपास के गांव रनेही, कंचनपुर, सोंनौर, उदय सागर खटोला मौहार मनकहरी सगमा पौड़ी दिदौध रायपुर सेमरी मनीकवार झाली रैकसेल्वा सहित अन्य कई ग्रामों में जगह-जगह शराब एवं गांजे का अवैध कारोबार फल फूल रहा है, ठेकेदार एवं आबकारी तथा पुलिस विभाग के आपसी तालमेल से यह सब हो रहा है जिससे क्षेत्र में हाहाकार मचा हुआ है, जिससे अब पुरुषों के साथ-साथ युवा तथा महिलाएं भी इसकी गिरफ्त में आ रहीं हैं, पिछले दो दिनों से क्षेत्र में चर्चा है कि थाना प्रभारी का स्थानांतरण हो गया है अब महिला सशक्तिकरण में कोठी ने एक कदम आगे और बढ़ाया है और अब कोठी में महिला थाना प्रभारी के हाथ में थाना की कमान है अब नगर के लोगों को बड़ी आशा है कि शायद इस समस्या से छुटकारा मिल सके, हालांकि क्षेत्र में कुछ लोगों ने यह  भी चर्चा रही कि कोठी थाना प्रभारी के स्थानांतरण हो जाने से कुछ लोगों की चलती चलाती दुकान बंद हो गई जिससे लोगों में दुख होना स्वाभाविक है अब फिर से नए तरीके से सेटिंग बनानी पड़ेगी परंतु देखने वाली दिलचस्प बात यह है कि अब आगे चलकर क्या होता है यही  ढुलमुल  रवैया अथवा शख्त रूप अपनाएंगी थाना प्रभारी श्वेता मौर्य, क्योंकि अब नगर में चर्चा यह है की कोठी ने महिला सशक्तिकरण के विषय पर एक कदम और आगे बढ़ाया है अब महिलाओं के ही हाथ में कोठी की अधिकांशत सभी विभागों की कमान है चाहे वह बीएमओ हो अथवा सीएमओ  अध्यक्ष को अथवा थाना प्रभारी, क्योंकि यह जनता है सब जानती है।