CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

पन्ना, पन्ना जिले के गुन्नौर अनुविभागीय राजस्व क्षेत्र में जब से एस डी एम रामनिवास चौधरी पदस्थ हुए हैं तब से गुन्नौर क्षेत्र में अवैध उत्खनन तेजी से होने लगा है।गुन्नौर अनुविभागीय राजस्व क्षेत्र में रेत, पत्थर, मुरुम का अवैध उत्खनन और अवैध परिवहन का खेल इतनी तेजी से शुरू हो गया है कि अवैध उत्खनन करने वाले  तालाबों की मेड़ तक फोड़ने में उतारू हो चले है।गुन्नौर अनुविभाग राजस्व  के सलेहा उपतहसील,अमानगंज तहसील, गुन्नौर तहसील , नगर परिषद क्षेत्र तक मे रेत ,पत्थर ,मुरुम के अवैध उत्खनन होने से जहां एक ओर राजस्व की हानि तो हो रही तो वही दूसरी तरफ इन पर कार्यवाही न होने के चलते अवैध उत्खनन के कार्य मे लगे माफियाओं के होंसले बुलन्द होते जा रहे हैं।सूत्र बताते हैं कि  क्षेत्र में साहब नाम बड़ा चर्चा में है जिनके सरक्षण में यह पूरा अवैध उत्खनन का कार्य किया जा रहा है।अब यह साहब नाम का व्यक्ति कोई अधिकारी है या कोई दलाल यह तो जांच का विषय है। फिलहाल गुन्नौर राजस्व क्षेत्र में  भारी मात्रा में कई जगह रेत ,मुरूम और पत्थर का अवैध उत्खनन हो रहा है और जिम्मेदार अधिकारी अनजान बनते हुए दिखाई दे रहे हैं।

पहले रहे फर्जी बी पी एल कार्ड चर्चा में,अब क्षेत्र में हो रहे अवैध उत्खनन

गुन्नौर क्षेत्र का राजस्व विभाग कुछ दिनों पहले फर्जी बी पी एल कार्ड को लेकर चर्चा में रहा है।अभी भी कई ऐसे बी पी एल कार्ड धारक है जो बी पी एल के नियमों को पूरा नही करते इसके बावजूद भी उनके बी पी एल कार्ड जारी कर दिए गए थे।यदि जांच हो जाये तो लगभग 70% बी पी एल कार्ड धारी नियमों से बाहर मिलेंगे।कुछ माह पूर्व राम निवास चौधरी गुन्नौर तहसीलदार के पद पर पदस्थ थे।जो अपनी कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा में बने रहे ।प्रोमोशन होने के बाद इनका स्थानांतरण गुन्नौर से छतरपुर जिला हो गया था।मगर कुछ माह बाद ही वापिस उसी राजस्व अनुविभाग क्षेत्र में  जिसमे वह कुछ माह पहले तहसीलदार रहे अब वही एस डी एम के पद पर पदस्थ हो गए है।वर्तमान समय मे क्षेत्र में रेत,पत्थर, मुरुम अवैध उत्खनन भारी मात्रा में चल रहा है।अब देखना होगा गुन्नौर में पदस्थ एस डी एम राम निवास चौधरी  गुन्नौर अनुविभागीय राजस्व क्षेत्र में चल रहे अवैध उत्खनन पर कब तक कार्यवाही करते हैं।