प्रशासन की सख्ती के बावजूद जारी अवैध पशु तस्करी
तस्कर बेखौफ पार कर रहे पुलिस चौकियों की सीमाएं
CURATED BY – UMESH KUSHWAHA | CITYCHIEFNEWS
सतना, प्रशासन के लाख प्रयास के बाद भी नहीं रुक रही अवैध पशु तस्करी की गाड़िया, जिले एवं जिले के बाहर आने वाले तमाम थानों की सीमा को पार करते हुए निकल रहे पशु तस्करों के वाहन, बता दे की समाज सेवियों एवं पशु रक्षा समितियों द्वारा प्रतिदिन रीवा जिला कंट्रोल रूम एवं सीधी जिला कंट्रोल रूम समेत सतना जिला कंट्रोल रूम में प्रतिदिन नामी तस्कर निहाल की एंट्री में आने वाली गाड़ियों की सूचना नंबर समेत दी जा रही है, जिसमे से कुछ गाड़िया पुलिस की कड़ी मेहनत से पुलिस के हत्थे भी चढ़ी है, लेकिन वही कुछ गाड़िया अभी भी प्रतिदिन अपने ठिकानों तक अवैध पशु लेकर पहुंच रही है।
सूत्रों के अनुसार नामी तस्कर का जिला बदर होने के बावजूद काम में किसी भी तरह की कोई भी कमी देखने को नहीं मिली है, जानकारी के अनुसार बेला पर बने टोल प्लाजा से होते हुए गोविंदगढ़ तक गाड़ियों की पायलेटिंग की जा रही है।
बता दे की एमपी53जेडबी9185, एमपी53जीए3288, एमपी53जीए4361, सीजी04.एन7921, यूपी 96T. 8241 ये सारी गाड़िया अवैध पशु लेकर 3 दिन पहले इन्ही रास्तों से निकली है, जानकारी के अनुसार ये सभी गाड़िया सीधी जिले से लोड होते हुए रामपुर, नैकिन होते हुए गोविंदगढ़ ताला मुकुंदपुर होते हुए बेला रीवा चौराहटा से होके सिमरिया और धार कुड़ी की तरफ रवाना हो गई है।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड