मुजफ्फरपुर, भागलपुर, कटिहार से दिल्ली, मुंबई जा रहे हैं तो ध्यान दें
बदले हुए रूट से चलेंगी ट्रेनें, जानें
नई दिल्ली, ट्रैक डबलिंग के काम के चलते मुजफ्फरपुर, भागलपुर, कटिहार समेत कई अन्य शहरों से दिल्ली, मुंबई जाने वाली ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है. ये ट्रेनें बदले हुए रूट से चलेंगी. रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों का शेड्यूल जारी कर दिया है. यात्री परेशानी से बचने के लिए डायवर्जन देखकर यात्रा करें.
पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर डिवीजन के कपरपुरा-नरकटियागंज खण्ड के मध्य कपरपुरा-कांटी-पिपराहां के डबलिंग का काम चल रहा है. इस वजह से ट्रेनों का आपरेशंस प्रभावित रहेगा.
ये ट्रेनें बदले हुए रूट से चलेंगी
बरौनी से 27 से 29 जनवरी तक चलने वाली 19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर-बापूधाम मोतिहारी-नरकटियागंज के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-रक्सौल-सिकटा-नरकटियागंज के रास्ते चलाई जायेगी.
. मुजफ्फरपुर से 27 से 29 जनवरी तक चलने वाली 12557 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस निर्धारित मुजफ्फरपुर-बापूधाम मोतिहारी-नरकटियागंज के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-रक्सौल-सगौली-नरकटियागंज के रास्ते चलाई जायेगी.
. आनन्द विहार टर्मिनस से 27 से 29 जनवरी तक चलने वाली 12558 आनन्द विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग नरकटियागंज-बापूधाम मोतिहारी-मुजफ्फरपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग नरकटियागंज-सगौली-रक्सौल-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जायेगी.
. भागलपुर से 27 जनवरी को चलने वाली 09452 भागलपुर-गांधीधाम विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर-बापूधाम मोतिहारी-नरकटियागंज के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-रक्सौल-सिकटा-नरकटियागंज के रास्ते चलाई जायेगी.
. लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 27 जनवरी को चलने वाली 15268 लोकमान्य तिलक टर्मिनस -रक्सौल एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर-बापूधाम मोतिहारी-रक्सौल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-रक्सौल के रास्ते चलाई जायेगी.
. कटिहार से 27 जनवरी को चलने वाली 15705 कटिहार-दिल्ली एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर-बापूधाम मोतिहारी-नरकटियागंज के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-रक्सौल-सिकटा-नरकटियागंज के रास्ते चलाई जायेगी.
. मुजफ्फरपुर से 27 जनवरी को चलने वाली 15001 मुजफ्फरपुर-देहरादून एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर-बापूधाम मोतिहारी-नरकटियागंज के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-रक्सौल-सिकटा-नरकटियागंज के रास्ते चलाई जायेगी.
. मुजफ्फरपुर से 27 जनवरी को चलने वाली 19270 मुजफ्फरपुर-पोरबंदर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर-बापूधाम मोतिहारी-नरकटियागंज के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-रक्सौल-सिकटा-नरकटियागंज के रास्ते चलाई जायेगी.
. बांद्रा टर्मिनस से 27 जनवरी को चलने वाली 19037 बांद्रा टर्मिनस-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग नरकटियागंज-बापूधाम मोतिहारी-मुजफ्फरपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग नरकटियागंज-सिकटा-रक्सौल-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जायेगी.
. दिल्ली से 28 जनवरी को चलने वाली 15706 दिल्ली-कटिहार एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग नरकटियागंज-बापूधाम मोतिहारी-मुजफ्फरपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग नरकटियागंज-सिकटा-रक्सौल-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जायेगी.