भाजपा की नीतियों का प्रचार-प्रसार करते हुए पार्टी को मजबूती देने का कार्य करूंगी :- प्रियवंदा राणा
भाजपा कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने प्रियवंदा राणा का फूलमालाएं पहनाकर और बुके देकर जोरदार स्वागत किया
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
देवबंद (सहारनपुर), पूर्व मंत्री स्व० राजेन्द्र राणा की सुपुत्री प्रियवंदा राणा बीते बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गई थी। आज लखनऊ से देवबन्द लौटने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर और बुके देकर उनका जोरदार स्वागत किया। सामाजिक कार्यकत्री राजेश रानी के बाला जी विहार देवबन्द स्थित आवास पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम से गदगद प्रियवंदा राणा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं और महिला सशक्तिकरण से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने कहा कि अब वह भाजपा की नीतियों का प्रचार-प्रसार करते हुए पार्टी को मजबूती देने का कार्य करेगी और सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर जनहित के कल्याण के लिये कार्य करेगी तथा पार्टी नेतृत्व उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगा, उसको वह पूरी निष्ठा व लग्न से निर्वहन करेगी। राजेश रानी ने प्रियवंदा राणा के भाजपा में शामिल होने पर स्वागत और हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रियवंदा राणा मिलनसार और सघंर्ष करने वाली नेता है उनके भाजपा में आने से जहां पार्टी को मजबूती मिलेगी, वही महिला मोर्चा का भी उत्साह बढेगा तथा उनके साथ मिलकर भाजपा महिला मोर्चा नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिये पूरी मेहनत से काम करेगा। प्रियवंदा राणा का ठाकुर सुरेन्द्रपाल सिंह एडवोकेट, बिजेन्द्र गुप्ता, अतुल देशवाल, जर्रार बेग, राधव, मास्टर कुलदीप, श्यामसुंदर सैनी, विशाल पुंडीर, रिंकू राणा, विनोद कुमार, दुष्यन्त राणा, ईश्वरचंद आदि ने भी बुके देकर स्वागत किया।