कटनी में सैकडो कबाडियो पहुंचे एसडीएम और नगर निगम कार्यालय
दुकान और गोदामों को सील किए जाने पर करा कार्यालयों का घेराव
CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS
कटनी, कटनी जिले के सैकडो कबाडियो अपने परिजनों के साथ एसडीएम और नगर निगम कार्यालय का घेराव करने पहुंचे जिसके साथ एक समाज सेवी अपने पूरे शरीर पर जंजीर से जकड़ पहुंचा था सभी ने जिला प्रशासन का अर्थी जलूस निकाल एसडीएम कार्यालय और उसके बाद नगर निगम कार्यालय पहुंचे थे। ये सभी जिला प्रशासन द्वारा इनकी कबाडियो की दुकान और गोदामों को सील किए जाने से नाराज थे।
ये सभी जिला प्रशासन द्वारा शहर के अंदर बने कबाडियो की दुकान व गोदामों को बंद करने की कार्यवाही से नाराज है जिन्हे कुछ दिन पहले ही जिला प्रशासन ने सील कर दिया है। नाराज सभी कबाड़ी कारोबारी अपने परिजनों के साथ जिला प्रशासन की इस कार्यवाही के खिलाफ जिला प्रशासन का अर्थी जलूस निकाल पहले एसडीएम कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन दिया जिसके बाद सभी नगर निगम गेट पर धरना दे दिया इस सभी कबाडियो मांग थी की उन्हे शहर से बाहर जाने के पहले उनकी व्यस्था की जाए और उन्हे कुछ दिनों की महोलत दी जाए। इस आंदोल में एक समाज सेवी ए के खान आकर्षण केंद्र बने हुए दिखाई दिए ए के खान में अपने पूरे शरीर को जंजीर से जाकर एसडीएम और नगर निगम कार्यालय इन कबाडियो के साथ पहुंचे थे