छतरपुर में गरीब परिवारों के लिए सैकड़ो योजना संचालित लेकिन आज भी कई गांव विकास से कोसों दूर
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में ग्रामीणों की मांग - रोड नहीं, तो वोट नहीं!
Curated by – RAHUL RAIKWAR | CITYCHIEFNEWS
'छतरपुर, डिजिटल इंडिया में हम चांद पर पहुंच गए भारत ने दुनिया भर में अपना नाम रोशन किया है सरकार भी देशवासियों को आगे बढ़ाने के लिए कोई कसर नही छोड़ रहे है गरीब परिवारों के लिए सैकड़ो योजना संचालित है हर गांव को शहर से जोड़ने के लिए भरसक प्रयास किए जाते हैं लेकिन सिस्टम में बैठे जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते आज भी कई गांव विकास से कोसों दूर शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए मोहताज है.
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक है जिसकी तैयारिया तेज हो चुकी है छतरपुर जिले के राजनगर विधानसभा क्षेत्र में लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को लेकर पड़ताल की जा रही है पड़ताल के दौरान कई गांव में आज भी सड़क नही है ग्रामीण परेशान होते नजर आ रहे हैं पड़ताल के दौरान चौबर ग्राम पंचायत के जमुनिया गांव में भी आजादी के बाद भी कोई पक्की सड़क नही है ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाएं नही मिलने से खासे नाराज है रोड नहीं तो वोट नहीं का गांव में अभियान चला रहे हैं शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ आज भी जमुनिया गांव के ग्रामीणों को नही मिल सका जमुनिया गांव से राजनगर जाने के लिए ऊबड़ खाबड़ कच्चे रास्ते से होकर जाना पड़ता है ग्रामीणों का कहना है हर बार चुनाव के दौरान जनप्रतिनिधि ग्रामीणों को सिर्फ आश्वासन देते लेकिन दोबारा गांव की तरफ नही देखते जिससे ग्रामीण अब परेशान हो चुके हैं आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने की बात कर रहे हैं रोड नहीं तो वोट नहीं का अभियान चला रहे हैं.
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड