CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

दमोह, निरंकार प्रभु ने हमें यह जो मानव जीवन दिया है इसका प्रत्येक पल मानवता के प्रति समर्पित हो सके; परोपकार का ऐसा सुंदर भाव जब हमारे हृदय में उत्पन्न हो जाता है तब वास्तविक रूप में समूची मानवता हमें अपनी प्रतीत होने लगती है। फिर सबके भले की कामना ही हमारे जीवन का लक्ष्य बन जाता है।“ उक्त उद्गार सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर समस्त श्रद्धालु भक्तों को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये मानव एकता दिवस का पावन अवसर बाबा गुरबचन सिंह जी की मानवता के प्रति की गयी उनकी सच्ची सेवाओ को समर्पित है जिससे निरंकारी जगत का प्रत्येक भक्त प्रेरणा लेकर अपने जीवन का कल्याण कर रहा है।
सतगुरू माता सुदीक्षा सविंदर हरदेव जी महाराज के पावन आशीर्वाद से आज मानव एकता दिवस के दिन बुधवार 24 अप्रैल को संत निरंकारी मंडल की शाखा दमोह द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संत निरंकारी सत्संग भवन मे किया गया जिसमें मुख्य अथिति सिंधी समाज अध्यक्ष अनिल कोटवानी, सिविल सर्जन डॉ राजेश नामदेव, डॉ मनीष संगतानी, ब्लड बैंक अधिकारी डॉ अमित प्रकाश जैन एवं अन्य डॉक्टर्स टीम की उपस्थिति रही ,इस शिविर की सुंदर व्यवस्था ब्रांच मुखी हासानंद आहूजा, संचालक राजकुमार सोनी और सेवादल के समस्त भाई बहिनों एवं संत निरंकारी चैरिटेबल मेंबर्स द्वारा की गई, वही मिशन द्वारा जिले मे 85 यूनिट रक्तदान कर मानवता का सुंदर संदेश दिया।