CURATED BY – Dheeraj Kumar Ahirwal | CITYCHIEFNEWS

दमोह, दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक में खर्रा घाट इमलिया में भगवान विश्वकर्मा की एक विशाल प्रतिमा स्थापित की जा रही है यह प्रतिमा अलवर से दमोह लाई गई है उसे प्रतिमा का वज़न लगभग 900 किलो है जिसको इंदौर निवासी अरविंद मेवाड़ के द्वारा दमोह लाया गया उन्होंने बताया कि यह प्रतिमा उनकी माता कमला देवी मेवाड़ा के द्वारा भेंट की गई है यह प्रतिमा 13 मार्च को स्थापित की जाएगी। जब यह प्रतिमा दम हो पहुंची तो इसका जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। खर्रा घाट में पांच दिवसीय भगवान विश्वकर्मा मंदिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन किया जा रहा है जिसमें भगवान विश्वकर्मा महापुराण कथा एवं पंच कुंडी है विराट यज्ञ भी चल रहा है.