CURATED BY – UMESH KUSHWAHA | CITYCHIEFNEWS

सिवनी, सिवनी में सौभाग्यशाली हूं कि आज आपके बीच मुझे आने का अवसर मिला। सांसद चुनाव मेंs क्षेत्र बड़ा होता है अतः सभी जगह संपर्क नहीं हो पाता आज मुझे अवसर मिला है कि मैं आपके बीच नहीं आ पाई फिर भी अपने वोट स्वरूप जो आशीर्वाद मुझे दिया है मैं उसके लिए आप सभी का आभार व्यक्त कर सकूं। आज देश तरक्की की राह में तेजी से आगे बढ़ रहा है हम सबको मिलकर एक ऐसे सशक्त भारत का निर्माण करना है जो विश्व का नेतृत्व करने में सक्षम हो, जहां समाज की तरक्की और खुशहाली हो। 
उक्ताशय की बात सांसद श्रीमती भारती पारधी द्वारा आज दीवान महल प्रांगण में अल्पसंख्यक मोर्चे द्वारा आयोजित विशाल सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही गई । आपने कहा कि, आज यहां हमारे पुराने साथी भाई दीवान शादअली एवं प्रदेश संगठन द्वारा अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रभारी श्री फैजल खान द्वारा इतना बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया है जो प्रसन्नता की बात है। आप सभी इतनी बड़ी संख्या में भाजपा की रीति नीतियों और कार्यशैली से जुड़ रहे हैं तो निश्चित ही संगठन मजबूत होगा और हम सब मिलकर देश की तरक्की के लिए अपने दायित्व को पूरा करेंगे।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सांसद श्रीमती पारधी द्वारा कार्यक्रम के आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए श्री फैसल खान को जिला प्रभारी बनने पर अपनी बधाई दी जाकर उनका अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सांसद पारधी द्वारा बड़ी संख्या में मुस्लिम बहिनों के साथ सेल्फी भी ली गई। इस कार्यक्रम में बरघाट विधायक श्री कमल मर्सकोले, आनंद शर्मा, ज्ञानचंद सनो*डिया, अभिषेक दुबे, कपिल पांडे ,राजू यादव एवं महिला मोर्चे की पदाधिकारी गण भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री आलोक दुबे ने कार्यक्रम के  आयोजन पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आज इतनी बड़ी संख्या में आप लोग कार्यक्रम में उपस्थित है और हमारी मुस्लिम बहनों और माताओं के साथ ही युवा भी भाजपा से जुड़ रहे हैं। यह अवसर है कि हम सभी इस बात का संकल्प लें की देश की तरक्की के लिए हम सब मिलजुल कर पूरी एकजुट से कदम से कदम मिलाकर कार्य करेंगे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दीवान शाद अली ने कहा कि, मुल्क की तरक्की के लिए सबका साथ और सबका विकास के साथ ही सबका प्रयास और सब का विश्वास भी जरूरी है। हम सब जब एक साथ मिलकर काम करेंगे तो कोई भी इस मुल्क की खुशहाली, अखंडता और  एकजुटता मे  बाधा नहीं खड़ी कर सकता।
कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए अल्पसंख्यक मोर्चे के जिला प्रभारी श्री फैसल खान ने बताया कि, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष श्री एम एजाज खान के निर्देश अनुसार आयोजित इस सदस्यता महाअभियान सम्मेलन में 350 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली जिसमें बगलई सरपंच श्रीमती शमा परवीन, खैरी सरपंच श्रीमती परवीन खान एवं बखारी के पंच श्री शादाब खान अपने लगभग 150 साथियों के साथ भाजपा मे शामिल हुए। इसके साथ ही श्री मंजूरूल हसन, फरहान खान, सरपंच नदीम खान, पप्पू खान, नौशाद जुबेरी, नौशाद नकुल, हबीब खान (कुरई) शाहिद खान, शादाब खान, सिराज गोलू एवं निजाम खान के नेतृत्व में 200 से अधिक अल्पसंख्यक मुस्लिम भाई बहनों ने भाजपा की  सदस्यता हासिल की।