मैहर में कब तक चलेगी हुकुमचंद जैन की हुकूमत
ओवरलोड ट्रैकों का आतंक फैलाने वाले सरगना पर कब होगी कार्यवाही
CURATED BY – SUNIL KUMAR DAHIYA | CITYCHIEFNEWS
मैहर, मामला मैहर का है जहां पर मैहर में ओवरलोड ट्रैकों का एक सरगना जो की अवैध उत्खनन करके भारी मात्रा पर ओवरलोड ट्रैकों का आवागमन मैहर के सीमेंट प्लांट तक करता है आखिर कब इस सरगना पर कार्यवाही होगी मैहर के भटूरा में संचालित होने वाली हुकुमचंद जैन की खदान और वहां से आने वाले ओवरलोड ट्रैकों पर आखिर मैहर कलेक्टर सहित जिम्मेदारों के द्वारा कब करवाई की जाएगी यह एक बड़ा सवाल है हाल ही पर लगातार ओवरलोड ट्रैकों से गिरने वाले पत्थरों की वजह से आए दिन सड़क हादसे होते हैं और जिसका शिकार सोनवारी के दो युवक हो चुके हैं जिनकी जान भी जा चुकी है लेकिन इसके बावजूद भी मैहर प्रशासन आखिर किस बड़े अनहोनी के इंतजार पर हैं यह एक बड़ा सवाल है देखना होगा कि मैहर प्रशासन के द्वारा कब तक हुकुमचंद जैन की हुकूमत पर लगाम लगाने का काम किया जाएगा।
हुकुमचंद जैन के द्वारा भटूरा से लेकर केजेएस तक अपनी लंबी पकड़ बनाई गई है जहां पर धड़ल्ले के साथ खदान से निकलने वाले पत्थर को ओवरलोड करके केजेएस तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है और इसी बीच में आने वाले दर्जनों गांव के लोगों को हर रहते हुए अपना कारोबार और साम्राज्य फैलाने का काम हुकुमचंद जैन के द्वारा किया जा रहा है आखिर क्या वजह है कि जिम्मेदारों के द्वारा हुकुमचंद चयन के ऊपर कार्यवाही नहीं की जा रही है यह एक बड़ा विषय अब देखना होगा कि आखिर ओवरलोड ट्रैकों पर हुकुमचंद चयन की हुकूमत चलती है या फिर मैहर जिला प्रशासन के द्वारा कार्यवाही की जाती है।