Madhya Pradesh
पन्ना के सुनवानी कला में खली पड़ा करोड़ो का अस्पताल
2 साल से डॉक्टरो का हो रहा इंतजार
CURATED BY – RAM NARESH VISHWARKMA | CITYCHIEFNEWS
पन्ना, ग्राम सुनवानी कला मे करोड़ो कि लागत से बनी हुई सरकारी अस्पताल लगभग 2 साल से डॉक्टरो का इंतजार कर रही है लेकिन शासन प्रशासन कोई ध्यान नही दे रहा है 1नर्स व कम्पाऊंडर के बलबूते चल रही है अस्पताल ग्राम सुनवानी कलां व आसपास गाव सिरसी पटना ,उड़ला ,गड़ीकरहैया,सूरजपुरा ,झिराटा ,खलोंन ,मदपुरा ,धौरा ,सुनवानी खुर्द ,सिमरा ,जो कि सभी गाव सुनवानी से लगे हुए है इन सभी ग्रामीणो को ईलाज के लिए अमानगंज व पन्ना भटकना पड़ता है जिससे ग्रामीणो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है आखिर करोड़ो कि लागत से बनी हुई अस्पताल को कब तक मिलेगे डॉक्टर और ग्रामीणो को परेशानी से निजात मिलेगी या अस्पताल निर्माण तक हि विकास अधर मे लटका रहेगा।