Home Minister Shah's edited video case
तेलंगाना CM को दिल्ली पुलिस का नोटिस: एक मई को पूछताछ के लिए बुलाया
दिल्ली पुलिस ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को गृह मंत्री अमित शाह के एडिटेड वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है। जारी किए नोटिस के मुताबिक सीएम रेड्डी समेत पांच लोगों को एक मई को दिल्ली बुलाया गया है। इन सभी ने वीडियो को सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट किया था।
सूत्रों के मुताबिक सीएम रेड्डी को पुलिस ने उस मोबाइल को भी साथ लाने को कहा है जिससे उन्होंने ये वीडियो एक्स पर पोस्ट किया था। बता दें कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शनिवार को इस मामले में आईपीसी और आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज किया था।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड