शिवपुरी में हिन्दू संगठनों ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया
हिंदुओं को हिंसक बोलने वाले बयान पर हंगामा
CURATED BY – KULDEEP GUPTA | CITYCHIEFNEWSशिवपुरी, देश मे लोकसभा सत्र के दौरान संसद में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा हिंदुओं को हिंसक बताए जाने वाले बयान पर देशभर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं आज विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शिवपुरी के माधव चौक पर रैली निकालकर राहुल गांधी का पुतला फूंका। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की गई।
विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री नरेश ओझा ने कहा कि संसद में जिस प्रकार राहुल गांधी ने हिंदू धर्म को हिंसा फैलाने वाला, झूठ फैलाने वाला और नफरत फैलाने वाला बताया।राहुल गांधी ने हिंदू धर्म का अपमान किया है। जिसे हिंदू समाज के लोग सहन करने वाले नहीं हैं। राहुल गांधी को अपने बयान पर मांफी मांगनी चाहिए। अगर राहुल गांधी ने ऐसा नहीं किया तो हिंदू समाज आंदोलन करेगा।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड