Hina Khan को हुआ स्टेज 3 का ब्रेस्ट कैंसर
इमोशल पोस्ट शेयर कर लिखा 'मैं स्ट्रॉन्ग हूं, डटी हुई हूं'
ये रिश्ता क्या कहलाता,नागिन और बिग बॉस जैसे शो में अपने जलवा दिखा चुकी हिना खान के फैंस और उनके परिवार के लिए ये मुश्किल की घड़ी है, क्योंकि एक्ट्रेस इन दिनों कैंसर से जूझ रही हैं. दरअसल हिना खान ने पुष्टि की है कि हाल ही में उन्हें स्टेज थ्री ब्रेस्ट कैंसर का पता चला है। शुक्रवार को, अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने प्रशंसकों के साथ दिल दहला देने वाली खबर साझा की है और उनका ये पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है. दरअसल हाल ही में खबर आई कि हिना खान कैंसर से पीड़ित हैं, लेकिन शायद ही किसी ने इस खबर पर यकीन किया होगा. ऐसे में अब जब एक्ट्रेस ने खुद कैंसर की बीमारी का खुलासा किया तो हर कोई उनकी सलामती की दुआ मांग रहा है.
मुझे स्टेज थ्री का ब्रेस्ट कैंसर है - हिना खान
इंस्टाग्राम पर उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें सबकुछ बताया है. हिना खान ने लिखा है, ‘हाल ही में उड़ रही अफवाहों पर मैं आपसे कुछ जरूरी न्यूज शेयर करना चाहती हूं कि मैं ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज पर हूं. मैं हिनाहोलिक्स और उन सभी लोगों के साथ कुछ जरूरी न्यूज शेयर करना चाहती हूं, जो मुझे प्यार करते हैं और मेरी परवाह करते हैं. मुझे स्टेज थ्री का ब्रेस्ट कैंसर है’
मैं आपके प्यार और दुआ की सराहना करती हूं
हिना खान ने आगे लिखा है, ‘इसके बावजूद, मैं सभी को बताना चाहती हूँ कि मैं ठीक हूं. मैं स्ट्रॉन्ग हूं, डटी हुई हूं और इस बीमारी पर काबू पाने के लिए पूरी तरह कमिटेड हूं. मेरा इलाज शुरू हो चुका है और मैं इससे और भी मजबूत होकर उभरने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए तैयार हूं’. इसके साथ ही एक्ट्रेस ने इस कठिन समय में अपने लिए फैंस से थोड़ी प्राइवेसी की मांग की और कहा ‘मैं इस दौरान आपसे थोड़ी इज्जत और प्राइवेसी चाहती हूं. मैं आपके प्यार और दुआ की सराहना करती हूं.आपके व्यक्तिगत अनुभव, किस्से और आपके सुझाव मेरे लिए इस सफर में बहुत मायने रखेंगे. मैं अपने परिवार और करीबियों के साथ पॉजिटिव रहूंगी. ऊपरवाले की कृपा से, हमें विश्वास है कि मैं इस चुनौती को पार कर लूंगी और पूरी तरह से ठीक हो जाऊंगी. प्लीज अपनी प्रार्थनाएं, दुआ और प्यार भेजते रहें.’