अति संवेदनशील क्षेत्र कोडोली और कस्तूरमेटा बना शत प्रतिशत हर घर जल ग्राम
प्रतिनिधि, ग्राम पंचायत के पंचगण, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समेत अन्य लोग शामिल रहे
CURATED BY – RAJIV KHARE | CITYCHIEFNEWS
नारायणपुर, जिले के कार्यपालन अभियंता एवं सदस्य सचिव जिला जल एवं स्वच्छता मिशन एस. के. वर्मा के मार्गदर्शन में ओरछा विकासखण्ड के ग्राम कोडोली एवं कस्तूरमेटा में हर घर जल उत्सव मनाया गया। ग्राम सभा में ग्राम पंचायत सरपंच पिंकी शोरी एवं ग्राम के जनप्रतिनिधि, उपसरपंच, वार्ड पंच, ग्रामीण महिलाएं एव विभागीय अधिकारी की उपस्थिति में प्रमाणपत्र प्रदाय कर पूर्ण किया गया। जल जीवन मिशन योजना के तहत गांव के सभी घरों मे शुद्ध पेयजल अपूर्ति होने से ग्रामीणों द्वारा उत्साहपूर्वक जल उत्सव मनाते हुए योजना का स्वागत किया गया। कार्यक्रम मे उपस्थित जिला परियोजना समन्वयक द्वारा जल जीवन मिशन अंतर्गत हर घर नल, हर घर जल के संचालन, संधारण, प्रबंधन एवं सतत् क्रियाशील बनाए रखने की जिम्मेदारियों से अवगत कराते हुए आगे भी योजनाओं को सुचारू रूप से चलाने को कहा साथ ही ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति, जल बहिनी, पंप आपरेटर, प्लंबर, हेल्पर एवं समस्त ग्राम वासियों को अपने दायित्वों का निर्वहन के लिए प्रेरित किया गया। योजना को निरंतर समयानुसार क्रियान्वित करने हेतु जल गुणवत्ता परीक्षण की संपूर्ण जानकारी देकर ग्राम के जल स्रोत का जल नमूना लेकर जल गुणवत्ता परीक्षण के विभिन्न पैरामीटर पर परीक्षण करना बताया गया।
अशुद्ध जल से होने वाले हानिकारक प्रभाव एवं बीमारियों के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर जिला समन्वयक एवं अन्य गणमान्य नागरिक, विभाग के कर्मचारी, सीडी. एटी भोगदत्त वर्मा, कल्यण सिंह मनहर, आई. एस. ए. समन्वयक चद्रकांत देवदास, आई.ई.सी. समन्वयक सुनील उसेण्डी एवं महालक्ष्मी कंस्ट्रक्शन के ठेकेदार उपस्थित थे।