CURATED BY – BHAGWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS

शाजापुर, शाजापुर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत आज उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने ग्राम पोचानेर में पौधरोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। इस मौके पर ग्रामीण जनों ने भी पौधरोपण किया। एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत शासकीय उ.मा. विद्यालय परिसर तथा मंडी परिसर में नीम, आम, जामुन एवं अशोक के लगभग 400 पौधे रोपित किए गए।