CURATED BY – GUARAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS

सहारनपुर, मंत्री उच्च शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश योगेन्द्र उपाध्याय ने जनपद भ्रमण के अन्तर्गत माँ शाकुम्भरी देवी विश्वविद्यालय का किया निरीक्षण एवं अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

निरीक्षण के दौरान विधायक नगर राजीव गुम्बर, विधायक नकुड मुकेश चौधरी, महापौर डॉ0 अजय सिंह, कुलपति प्रोफेसर एच0एस0सिंह, जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा उपस्थित रहे। उच्च शिक्षा मंत्री द्वारा प्रशासनिक एवं शैक्षणिक भवनों के निरीक्षण के बाद निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर गहरी नाराजगी व्यक्त की गयी। उन्होंने गहनता से निरीक्षण करते हुए भवन की दीवारों में आई दरार, फिनिशिंग कार्य में लापरवाही देखने पर जिलाधिकारी को टी.ए.सी. गठित कर जांच करवाने के लिए शासन स्तर पर पत्र भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्था को तत्काल रिवाईज डीपीआर कुलपति एवं जिलाधिकारी को उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्था एवं पीएमसी पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कार्य के मानक के अनुसार न होने पर भी संबंधित ठेकेदार को चेतावनी देते हुए शासन स्तर पर अवगत न कराने पर भी सख्ती दिखाई। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं फिनिशिंग कार्य में किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। बता दे कि मण्डलायुक्त डॉ0 हृषिकेश भास्कर यशोद एवं जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र द्वारा समय-समय पर किए गये निरीक्षणों के दौरान कार्यदायी संस्था एवं पीएमसी तथा ठेकेदार को समयबद्धता एवं कार्य की गुणवत्ता के लिए निर्देशित किया जाता रहा है। फिर भी विश्वविद्यालय जैसे निर्माण कार्य को गंभीरता से नहीं लिया गया। कार्यदायी संस्था द्वारा अवगत कराया गया कि माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य 95.20 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। 
निरीक्षण के समय मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, जिलाध्यक्ष भाजपा डॉ0 महेन्द्र सैनी सहित कार्यदायी संस्था के पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।