हेलमेट से बढ़ेगी पतियों की उम्र, अपने पति को हेलमेट पहनाएं
यातायात पुलिस ने करवां चौथ दंपत्ति को दिया हेलमेट का तोहफा
Curated by - BAGHWAN DAS BERAGI | CITYCHIEFNEWS
शाजापुर, करवां चौथ का पर्व जब महिलाएं न जल ग्रहण करती हैं न अन्न। ताकि उनके व्रत का फल उन्हें अपने पति की लंबी आयु के रूप मे मिले। पत्नियों को अपने पति की लंबी आयु मिले और वे स्वस्थ रहे इसके लिए यातायात पुलिस ने अनूठा अभियान चलाया जो पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया।
दरअसल गुरूवार को यातायात पुलिस ने ट्राफिक प्वाईंट से गुजर रहे एक दंपत्ति को रोका और उन्हें हेलमेट दिया। जब वाहन पर सवार महिला ने पूछा तो पूर्व यातायात प्रभारी सत्येंद्र राजपूत ने बताया कि हेलमेट पहनने से आपकी और आपके पति की सुरक्षा होगी और वे दीर्घायु तक ऐसे ही आपका साथ निभाते रहेंगे। इसके बाद महिला ने भी वाहन से गुजर रहे अन्य दंपत्तियों से माईक के माध्यम से अपील की कि वे इस करवा चौथ पर अपने पति को हेलमेट उपहार में दें। श्री राजपूत ने बताया कि माननीय न्यायालय के आदेश हैं कि कोई भी वाहन चालक बिना हेलमेट के न रहे। जिसके पालन में उन्होंने यह अभियान चलाया ताकि अधिक से अधिक लोग हेलमेट का उपयोग करें और दुर्घटनाओं से बचें।
घर पर भी किया परंपरा का निर्वहन
गुरूवार को करवा चौथ पर करवा माता की पूजा की। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को देर शाम आसमान पर चांद के दीदार के बाद महिलाओं ने करवा माता की विधि-विधान से पूजन कर पति के हाथ से जल ग्रहण कर व्रत खोला। करवा चौथ व्रत एवं पूजन में छलनी और करवा का विशेष महत्व है। इसीलिए महिलाओं ने छलनी की ओंट से अपने पति के दर्शन किए और करवा से जल ग्रहण किया।
सुहागिन ने करवा चौथ पर्व पर अपने सुहाग की लम्बी आयु, आरोग्य और सौभाग्य के संकल्प के साथ व्रत रखकर कर पूजा-अचर्ना की। रात को चांद के दर्शन होने पर उसे अर्ध्य देकर पति के हाथ से जल ग्रहण कर व्रत पूरा किया। वहीं इस दिन बाजार में भी खासी रौनक रही और महिलाओं ने कुंदन जड़े परिधानों की खरीदी के साथ-साथ करवे, छलनी, चूड़ी आदि श्रृंगार का सामान खरीदा। करवा चौथ के मौके पर सौलह श्रृंगार के लिए ब्यूटी पार्लर भी महिलाएं पहुंची और यहां से दुल्हन की तरह सजकर अपने घर पहुंची। जहां शाम के समय करवा माता की पूजा कर चांद के दर्शन के बाद पति के हाथ से पानी पीकर व्रत समाप्त किया। इस दिन ब्यूटी पार्लरों पर भी सोलह श्रृंगार कराने के लिए महिलाओं की भीड़ जमा रही और महिलाओं को श्रृंगार के लिए घंटों इंतजार भी करना पड़ा। स्वास्तिक ब्यूटी पार्लर संचालक रीता भावसार ने बताया कि सुबह से उन्होंने करीब आधा दर्जन महिलाओं को शृंगारित किया। कई महिलाओं ने तो एक सप्ताह पहले से ही बुकिंग करवा रखी थी। उन्होंने बताया कि करवा चौथ को लेकर इस बार भी महिलाओं में खासा उत्साह रहा।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड