CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS

कटनी, कटनी जिले के मोहर्रम के जुलूस में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पूरे जिले में काफी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था। सीएसपी कार्यालय के परिसर में शहर के सभी थानों की पुलिस सहित अतिरिक्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई थी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन ने सभी थाना प्रभारियों सहित पुलिस बल की ड्यूटी लगाई थी। मोहर्रम के जुलूस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन ने बताया कि मोहर्रम के जुलूस के आयोजन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा व्यवस्था में इस बात का ध्यान रखा गया है, आम लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए।यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे। शहर के मुख्य चौराहों में स्थाई बैरिकेटिंग कराई गई थी। पूरे क्षेत्र में पुलिस बल ने भ्रमण किया है। यातायात पुलिस बल को भी लगाया गया था। पूरे जिले की पुलिस प्रतिबद्धता के साथ इस कार्य को कर रही थी। जिले के सभी एसडीओपी, सभी थाना प्रभारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। तीन सौ पुलिस बल की तैनाती की गई है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी थानों से मोबाइल पार्टियां लगाई गई थी। बाइक से भी मोबाइल पार्टियां शहर का भ्रमण करेंगी। ड्यूटी लगाने के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया, डीएसपी प्रभात शुक्ला, सीएसपी ख्याति मिश्रा सहित सभी थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों और पुलिस बल की उपस्थिति रही।