CURATED BY – CHANDAN KUMAR CHAUBEY | CITYCHIEFNEWS

पटना, पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, मंगलवार को मानसून के प्रभाव के कारण पटना समेत राज्य के कई जिलों में गरज-तड़क के साथ कहीं पर छिटपुट तो कहीं पर अति भारी बारिश का पूर्वानुमान हैं। मंगलवार को पटना और आसपास इलाकों में मेघ गर्जन और तेज हवा चलने के साथ हल्की बारिश के आसार हैं।
नालंदा, नवादा और लखीसराय जिले के एक या दो इलाकों में अति भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के दौरान वज्रपात होने के भी आसार हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र ने इन इलाकों के लोगों से बारिश के दौरान विशेष सतर्कता बरतने और घरों से बाहर नहीं निकलने का आग्रह किया है।
इसके अलावा, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सिवान, अररिया और किशनगंज जिले के एक-दो इलाकों में गरज-तड़क के साथ भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।