CURATED BY – YASHPAL SINGH JAT | CITYCHIEFNEWS

अनुपपुर, निगवानी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ गणेश प्रजापति सालो से कर रहा अवैध क्लिनिक का संचालन।
कहने को तो गणेश प्रजापति प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में कंपाउंडर के पद पर है पर गणेश सालो से एक प्राइवेट क्लिनिक संचालित कर रहा है , इतना ही नहीं गणेश प्रजापति को निगवानी के आम जन dr साहब ही जानते है , गणेश किसकी शह पर ये अवैध क्लिनिक संचालित कर रहा है की सालों से ये नियमित संचालन जारी है , माननीय मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद कुछ झोला छाप डाक्टर पर तो कार्यवाही हुई पर गणेश तो स्वयं ही स्वास्थ विभाग में पदस्थ है तो इस पर कोन कार्यवाही करेगा ये एक बड़ा सवाल है ।।
गणेश प्रजापति का कहना है की मेरा क्लिनिक अवैध नही है जिला से रजिस्टर्ड है जबकि ये एक कंपाउंडर है और एक कंपाउंडर को क्लिनिक खोलने की इजाजत नहीं है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अवधिया का कहना ;;;
 कंपाउंडर का क्लिनिक संचालित करना अवैध है , ऐसा कोई भी रजिस्ट्रेशन मैने नही किया न मैने उन्हे कोई अधिकार दिए है मेरे पहले किसी ने रजिस्टर्ड किया है तो इसकी जानकारी मुझे नही है और ये गैर कानूनी है।