पन्ना के ककरहटी में अनाथों के भरोसे चल रहा स्वास्थ्य केंद्र
डॉक्टर की लापरवाही का नतीजा भुगत रहे मरीज, नगर वासियों एवं मरीजों ने किया प्रदर्शन
CURATED BY – RAM NARESH VISHWAKARMA | CITYCHIEFNEWS
पन्ना, जी हां हम बात कर रहे हैं पन्ना जिले के अंतर्गत आने वाली नगर परिषद ककरहटी के स्वास्थ्य केंद्र की जो हमेशा से सुर्खियों में बनी रहती आई है ऐसा ही एक बार फिर ककरहटी स्वास्थ्य केंद्र मैं मामला सामने आया है यहां पर ग्रामीणों एवं मरीज द्वारा आरोप लगाए गए हैं कि स्वास्थ्य केंद्र ककरहटी में एक डॉक्टर हैं जो अपने मुख्यालय पर न रहकर देवेंद्र नगर में रहते हैं और मरीज को समय पर इलाज नहीं मिल पाता जिससे उन्हें जिला अस्पताल जाना पड़ता है कई बार तो ककरहटी मुख्यालय में इलाज न मिलने के कारण पन्ना जिला अस्पताल मरीज पहुंचते-पहुंचते अपना दम तोड़ देता है मरीजों एवं नगर वासियों द्वारा बताया गया कि यहां पर पदस्थ डॉक्टर दिलीप साहू लगातार अपनी मनमानी से ड्यूटी करते हैं उनका अस्पताल मुख्यालय में आने-जाने का कोई समय नहीं है अगर कोई मरीज इन से फोन पर बात करता है तो यह उन्हें गोल- मोल जवाब देकर मरीज को जिला अस्पताल जाने के लिए मजबूर कर देते हैं इस पूरे मामले पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा ने खुद पहुंचकर पन्ना कलेक्टर से बात की तो उनके द्वारा कार्यवाही किए जाने की बात कही गई यह कोई नई बात नहीं है ऐसा इस स्वास्थ्य केंद्र में कई वर्षों से चला आ रहा है आखिरकार क्यों नहीं होती ऐसे लापरवाह डॉक्टर पर कार्रवाई आखिर किसका रहता है संरक्षण जो यह डॉक्टर लगातार अपनी लापरवाही करते हैं और जिसका नतीजा आमजन को भुगतना पड़ता है.