हेड कांस्टेबल का ट्रेनिंग के दौरान पीटी करते समय हृदय गति रुकने से हुआ निधन
परिजनों में मचा कोहराम
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सरसावा । सहारनपुर, क्षेत्र के ग्राम झबीरण निवासी यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल दुर्गेश (35) का ट्रेनिंग के दौरान पीटी करते समय अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया। दुर्गेश के निधन की सूचना मिलते ही उसके परिजनों जबरदस्त में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि दुर्गेश मुजफ्फरनगर में तैनात था तथा हाल ही में प्रोन्नति पाकर ट्रेनिंग के लिए पीटीसी मुरादाबाद गया हुआ था। ग्राम झबीरण के बबलू चौधरी ने बताया कि दुर्गेश पुत्र ईश्वर चंद 2016 में पुलिस में भर्ती हुआ था। वर्तमान में मुजफ्फरनगर में पीआरवी 112 पर तैनात था। कुछ समय पहले ही दुर्गेश की हेड कांस्टेबल के पद पर प्रोन्नति हुई थी। पीटीसी मुरादाबाद से रात में गांव में उसके परिजनों को फोन आया कि दुर्गेश की तबीयत खराब होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजन वहां पर पहुंचे। तब तक उसका निधन हो चुका था। बताया जा रहा है कि पीटी के दौरान दुर्गेश अचानक बैठ गया। कुछ देर बाद जब जवानों की गिनती हुई तो दुर्गेश नहीं दिखा।इस पर उसके साथी पीटी कर रहे स्थान पर पहुंचे तथा देखा कि दुर्गेश बेसुध पड़ा है। इसके बाद उसे उठाकर मेडिकल सेंटर ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृत्यु का कारण हृदय गति रुकना बताया जा रहा है। दुर्गेश विवाहित था उसके एक आठ वर्षीय बेटा अर्णव और पत्नी हैं। उसके पिता खेती-बाड़ी करते हैं।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड