Happy Birthday Jasmine : आज 32 साल की हुई जैस्मिन भसीन
कभी कर चुकी हैं आत्महत्या की कोशिश, आज टीवी की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक
कभी उन्होंने ‘दिल से दिल तक’ का सफर तय किया तो कभी ‘नागिन’ बनकर फैंस का दिल जीत लिया. बात हो रही है टीवी की दुनिया की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक जैस्मिन भसीन की. जैस्मिन का जन्म 28 जून 1990 को हुआ था. जैस्मिन टेलीविजन जगत की बड़ी अभिनेत्रियों में शुमार हैं,आज वह किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं. जैस्मिन भसीन आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं. जैस्मिन भसीन अपनी क्यूटनेस से सभी का दिल जीत लेती हैं. जैस्मिन भसीन भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय सितारों में से एक हैं. उन्होंने शानदार एक्टिंग से छोटे पर्दे पर अपनी खास बनाई है. आज वह अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं. चलिए अदाकारा के जन्मदिन पर जानते हैं कुछ खास.
हॉस्पिटैलिटी का कोर्स किया
जैस्मिन भसीन का जन्म 28 जून 1990 को कोटा में हुआ था, उन्होंने कोटा से ही अपनी स्कूल की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने जयपुर से हॉस्पिटैलिटी का कोर्स किया. जैस्मिन सिख परिवार से ताल्लुक रखती हैं. अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद जैस्मिन ने बहुत ही कम उम्र में मॉडलिंग शुरू कर दी थी. जिसके बाद उन्होंने कई एड्स, प्रिंट और टेलीविजन के लिए काम किया.
तमिल फिल्मों से शुरू किया था करियर
बता दें कि जैस्मिन भसीन, ‘डाबर गुलाबरी’ से लेकर ‘हिमायला नीम फेस वॉश’ और ‘व्हिस्पर सैनिटरी पैड’ जैसे प्रोडक्ट के एड में दिख चुकी हैं. इसके अलावा उन्होंने कई सारे म्यूजिक एलबम में भी देखा गया. आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन ये सच है जैस्मिन भसीन ने 2011 में तमिल फिल्म ‘वानम’ से डेब्यू किया. उनकी पहली डेब्यू फिल्म हिट साबित हुई थी. ‘वानम’ के बाद जैस्मिन भसीन ने कई तेलुगु, तमिल और मलयालम भाषा की फिल्मों में काम किया.
2015 में हिंदी टीवी इंडस्ट्री का रुख किया
तमिल फिल्मों के बाद जैस्मिन को सबसे पहले टीवी शो ‘टशन-ए-इश्क’ में देखा गया. यह उनका टीवी डेब्यू शो है. इसमें उनका नाम ट्विंकल तनेजा था. शो के लिए जैस्मिन को बेस्ट डेब्यू फीमेल का गोल्ड अवॉर्ड्स दिया गया. जैस्मिन ने साल 2017 में सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई स्टारर शो ‘दिल से दिल तक’ में सेकेंड लीड के तौर पर काम किया. इस शो ने उन्हें अलग पहचान दी, इसके बाद वे साल 2019 में सीरियल ‘दिल तो हैप्पी है जी’ में नजर आईं. इस शो ने उन्हें घर-घर मेंपहचना दिलाई और आज वो टेलीविजन का बड़ा चेहरा बन चुकी हैं.
जब की थी आतमहत्या की कोशिश
जैस्मिन ने बताया कि रिजेक्शन से तंग आकर वो आत्महत्या करने की कोशिश कर चुकी हैं. जैस्मिन ने कहा, ‘मेरे शरीर पर कई दाग-धब्बे थे, मैं जहां भी ऑडिशन के लिए जाती थी, मुझे रिजेक्ट कर दिया जाता था. हर रोज कई रिजेक्शन पाने के बाद मैं बुरी तरह से टूट गई थी. मैंने ये मान लिया था कि मेरा अब कुछ नहीं हो सकता क्योंकि मैं सुन्दर नहीं हूं’. जैस्मिन ने कहा, ‘मैंने एक साथ कई अलग-अलग दवाईयां खा ली थी, लेकिन किस्मत से मैं बच गई. जैस्मिन ने अपने इस कदम को अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती बताया. जैस्मिन ने कहा, ‘जब तक सांस चलेगी तब तक किसी भी मुश्किल का सामना किया जा सकता है. हमें कभी भी कायरों की तरह हार नहीं माननी चाहिए, जब मैंने मेहनत की तो मेरे पास सब कुछ है’.