एमपी के धार में हुआ
अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष के तहत मिलेट जागरूकता रैली का आयोजन
Curated by – NAVIN MEHAR | CITYCHIEFNEWS
धार, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की पहल पर संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष घोषित किया और भारत पूरे विश्व में मोटे अनाजों को लोकप्रिय बनाने वाले इस आंदोलन की अगुवाई कर रहा है। मोटे अनाजों में प्रमुख रूप से ज्वार, बाजरा, संगी, कोदो, कुटकी, कंगनी और चिना आदि शामिल है वहीं श्री मोदी जी ने इन फसलों को "श्री अन्न" की उपमा दी है। मिलेट फसले विपरीत परिस्थिति में भी बेहतर उपज देती है। ये फसलें कम पानी, कम उर्वरक, कम कीटनाशक के साथ कमजोर भूमि में भी अधिक उपज देती है इसी लिये इन्हें क्लाईमेट स्मार्ट' अनाज का दर्जा भी दिया गया है।
जिला स्तर पर लाल बाग परिसर से मिलेट जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को विधायक नीना वर्मा , कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । इस दौरान मुख्य कार्यापालन अधिकारी जिला पंचायत श्रृंगार श्रीवास्तव, सहायक कलेक्टर शिवम प्रजापति साथ थे।
विधायक नीना वर्मा ने कहा कि मिलेट फसलों को बढ़ावा देने तथा जिले मे ज्वार फसल को लगाने के लिए कृषक भाईयो को प्रेरित करे एवं श्री अन्न अंतर्गत आने वाली फसलो के महत्व को आम जन को बताये। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने जिले के कृषकों को पोषक तत्वों के भण्डार माने जाने वाले पोषक अनाज को खरीफ सीजन में अधिक से अधिक उगाये जाने की अपील की।
मध्यप्रदेश में मिलेट फसलों को गति देने के लिये मिशन मोड में लेकर म.प्र. शासन कार्य कर रही है। श्री अन्न को लोकप्रिय बनाने के लिये प्रदेश में व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है । जिले के किसान कल्याण तथा कृषि विकास एवं संबद्ध विभाग अंतर्गत आने वाले समस्त विकासखण्ड स्तरीय कार्यालयों एवं प्रमुख चौराहों पर मिलेट बेनर पोस्टर का लगाये गये। साथ ही "मिलेट जागरूकता रैली' का भी आयोजन किया गया।
रैली शहर के लालबाग उद्यान से प्रारम्भ होकर मोहन टॉकिज रोड, एम.जी. रोड, राजवाडा, बोहरा बाखल, कृषि उपज मंडी, शनि गली व हटवाडा से होते हुये प्रारम्भिक स्थल पहुंची। रैली में प्रचार वाहन के माध्यम से मिलेट संबंधित नारों जैसे "जीवन की मजबूती का आधार, रोज खाने ले कोदो कुटकी और ज्वार "बाहर का खाना कर देगा बीमार ,श्री अन्न को बनाएं स्वस्थ जीवन का आहार इत्यादि से प्रचार किया गया। साथ ही मिलेट फसल की जानकारी एवं मिलेट फसलों से बनने वाले व्यंजन का भी प्रदर्शन किया गया।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड