Uttar Pradesh
सहारनपुर में मनाई गयी हनुमान जयंती
विशाल भंडारे का हुआ आयोजन
CURATED BY – GAURAV SINGHAL | CITYCHIEFNEWS
सहारनपुर, जनपद सहारनपुर के कस्बा नागल सहित देहात क्षेत्र के मंदिरों में हनुमान चालीसा व सुंदरकांड पाठ कर हनुमान जयंती मनाई गई। ईशाकपुर स्थित हनुमान मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह मंदिर प्रांगण में सुंदरकांड पाठ व हनुमान आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान जसराम प्रधान, संदीप कुमार, पवन कुमार, संतोष, पलटू राम, रविंद्र, सुमित, प्रवेश कुमार, आदित्य, दीपक, अनुराग, संगम, रजत, आवेश, बॉबी, हर्ष आदि मौजूद रहे।