Curated by - Baghwan Das Beragi | CITYCHIEFNEWS

शाजापुर, लालबाई-फूलबाई माता मंदिर के समीप रहने वाले लोगों के लिए सरपंच द्वारा हैंडपंप लगवाया गया, जिसका हाल ही में शुभारंभ किया गया ताकि लोगों को समस्या का सामना न करना पड़े।
सर्वप्रथम ग्राम गिरवर के सरपंच पवन गुर्जर मां लालबाई-फूलबाई का पूजन-अर्चन कर उनकी आरती कर सुख-समृद्धि की कामना की गई। इसके बाद उन्होंने हैंडपंप की विधि-विधान से पूजा कर हैंडपंप का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पटवारी जगदीश, संदीप गुप्ता, दिलीप, अजय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।