हामिद पठान विधानसभा मैहर के भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा के प्रभारी बने
टीम ने माला पहनाकर स्वागत कर दी शुभकामनाएं
CURATED BY – SHRINIVAS MISHRA | CITYCHIEFNEWS
मैहर, हामिद पठान को विधानसभा भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा के प्रभारी बनाए जाने पर लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है, बताया गया है कि भारतीय जनता पार्टी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णु दत्त शर्मा,प्रदेश महामंत्री संगठन हितानंद शर्मा एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रभारी व भाजपा प्रदेश मंत्री प्रभु दयाल कुशवाहा की सहमति से अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एम एजाज खान के द्बारा आगामी विधानसभा चुनाव हेतु चुनाव प्रभारी बनाया गया है। मैहर से हामिद पठान भाजपा जिला उपाध्यक्ष अल्प संख्यक मोर्चा मैहर विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किये जाने पर लोगों ने पसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे संगठन को मजबूती मिलेगी। आज प्रभारी बनाए जाने पर मां शक्ति डेंडर्स के संचालक अजीत प्रजापति सहित इष्ट मित्र समाज सेवी राकेश गुप्ता, अर्चित अग्रवाल,सोनू तिवारी,आदिल खान,राजकुमार प्रजापति एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारिय जिला महामंत्री अमजद खान, जिला कार्य समिति सदस्य सलामत खान वा उनकी टीम ने माला पहनाकर स्वागत कर शुभकामनाएं दी।