CURATED BY – UMESH KUSHWAHA | CITYCHIEFNEWS

सतना, शहर के एक छोटे से गांव से उठकर संगीत जगत में अपना नाम रोशन कर रहे गुरु शिवेश द्विवेदी ने सतना शहर में होने जा रहे फैशन शो के विरोधियों को शो का विरोध न करने की अपील की है। गुरु शिवेश का कहना है कि फैशन शो आज के समय का सबसे ज्यादा प्रचलित और ट्रेंड में चलने वाला शो है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत आने वाला यह कार्यक्रम भी छोटे एवं बड़े दोनों स्तरों में करवाया जाता है। और इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता की शहर में ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करवाने से बच्चों एवं युवाओं में एक उत्साह जागृत होता है एवं फैशन से संबंधित चीजों को बड़े स्तर पर करने की एक उमंग पैदा होती है। परंतु शहर के कुछ विरोधियों द्वारा इसका विरोध किया जा रहा है जो की बिल्कुल गलत है। आपको बता दे कि शहर में 4 अगस्त को होने जा रहा फैशन शो आजकल काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। शहर के कुछ राजनीतिक लोग एवं शहर के यूथ का ग्रुप भी इसके विरोध करने से अछूता नहीं रहा।