गुरुपूर्णिमा पर्यावरण को समर्पित संकल्प – कांग्रेस नेता राधेश्याम पटेल ने दिया वृक्षारोपण का संदेश
गुरुपूर्णिमा पर देश हित में गुरु के नाम एक व्रक्ष जरूर लगाएं कांग्रेस नेता राधेश्याम पटेल
CURATED BY – JITU PATEL | CITYCHIEFNEWS
इंदौर, गुरुपूर्णिमा पर पर्यावरण को समर्पित संकल्प ले कांग्रेस नेता राधेश्याम पटेल ने दिया वृक्षारोपण का संदेश श्रावण माह की शुरुआत और गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर कांग्रेस नेता राधेश्याम पटेल ने देशवासियों से एक विशेष अपील की है। पटेल ने कहा कि हर व्यक्ति अपने गुरु के नाम एक वृक्ष अवश्य लगाए, जिससे न केवल पर्यावरण को लाभ होगा बल्कि आने वाली पीढ़ियों को एक हरित और स्वच्छ वातावरण भी मिलेगा । राधेश्याम पटेल ने कहा कि,अगर हर व्यक्ति कम से कम एक पौधा भी लगाए, तो हम धरती को फिर से हरा-भरा बना सकते हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि फलदार, ऑक्सीजन देने वाले या अन्य उपयोगी पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में भाग लें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि निजी जमीन या प्लॉट उपलब्ध नहीं है, तो सरकारी भूमि या सार्वजनिक स्थानों पर भी वृक्षारोपण किया जा सकता है, बशर्ते उसे सुरक्षित रखा जाए। राधेश्याम पटेल ने संदेश देते हुए कहा
"पेड़ हमारे यार हैं, धरती का श्रृंगार हैं। पानी दो या पत्थर दो, इनको सब स्वीकार है – बस इनकी कटाई मत करो क्योंकि यही जीवन हैं। वृक्ष न केवल हमारे जीवन का आधार हैं, बल्कि वे कई पशु-पक्षियों का भी घर होते हैं। सुबह होते ही पक्षियों की मधुर चहचहाहट दिन की शुभ शुरुआत करती है। यही वृक्ष हमें शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, और गर्मी में शीतल छाया देते हैं। मौसमानुसार यह वृक्ष हमें मीठे फल भी देते हैं, जो प्रकृति का अनुपम उपहार हैं। राधेश्याम पटेल ने कहा वृक्ष न केवल हमारे जीवन का आधार हैं, बल्कि वे कई पशु-पक्षियों का भी घर होते हैं। सुबह होते ही पक्षियों की मधुर चहचहाहट दिन की शुभ शुरुआत करती है। यही वृक्ष हमें शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, और गर्मी में शीतल छाया देते हैं। मौसमानुसार यह वृक्ष हमें मीठे फल भी देते हैं, जो प्रकृति का अनुपम उपहार हैं। उनका संदेश हमें यह सोचने पर मजबूर करता है कि हम अपने जीवनदाताओं की रक्षा क्यों नहीं कर पा रहे। यदि हम पेड़ों को काटते रहेंगे, तो न केवल पर्यावरण असंतुलित होगा, बल्कि जीवन का आधार भी कमजोर होगा। हमें पेड़ों को केवल संसाधन नहीं, बल्कि अपने मित्र और संरक्षक मानकर उनका संरक्षण करना चाहिए। आइए हम सभी मिलकर यह संकल्प लें कि पेड़ों की कटाई नहीं करेंगे और अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर प्रकृति को संवारेंगे। राधेश्याम पटेल ने इस बात पर चिंता जताई कि लगातार पेड़ों की कटाई और हरियाली की कमी के कारण गर्मी का तापमान दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, जिससे पृथ्वी पर संकट की स्थिति उत्पन्न हो रही है। कांग्रेस नेता राधेश्याम पटेल के समर्थक ओर अन्य ग्रामीणजन भी इस पहल का समर्थन करते हुए लोगों से वृक्षारोपण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान कर चुके हैं। राधेश्याम पटेल ने कहा गुरुपूर्णिमा के इस पावन अवसर को केवल पूजा तक सीमित न रखते हुए, पर्यावरण सेवा के माध्यम से इसे और भी सार्थक बनाया जा सकता है। राधेश्याम पटेल का यह संदेश सभी को प्रेरित करता है कि अपने गुरु के प्रति सम्मान व्यक्त करने का सबसे सुंदर तरीका धरती माता की सेवा है। राधेश्याम पटेल ने कहा कि मेरे द्वारा यह संदेश नही दिया जा रहा है मेरे द्वारा यह अनुरोध किया जा रहा है सभी से।