मध्य प्रदेश के धार मे मनाया जायगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव
बालीपुर धाम में भव्य कार्यक्रम आयोजित
Curated by – NAVIN MEHAR | CITYCHIEFNEWS
धार, 3 जुलाई सोमवार को मनावर तहसील में स्थित श्री बालीपुर धाम में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर हजारों भक्तों की उपस्थिति में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जावेगा।आश्रम को रंगीन वस्त्रो,गुब्बारों , फूलो की माला से सजाया गया। शिरडी से बडी मालाऐ कुक्षी के भक्तो द्वारा बुलाई गई। भोलेनाथ का अभिषेक किया जायेगा।सद्गुरु सेवा समिति के जगदीश पाटीदार ने बताया कि 3 जुलाई को धार, इंदौर ,भोपाल ,रतलाम ,गुजरात, अलीराजपुर एवम देश के अन्य शहरो से भी भक्त गण आएंगे। गांव में शोभायात्रा निकाली जाएगी ।हनुमान जी को चोला चढ़ाकर श्रृंगार किया जावेगा। सद गुरूदेव का पाद-पूजन के पश्चात भंडारा होगा।
रामलीला का आयोजन- दिनांक -30 जुलाई से 2 जुलाई तक सायंकाल मे श्री बालक रामलीला मंडल ढकलगाॅव द्वारा रामलीला का आयोजन होगा। 3 जुलाई को रात्रिकालीन भजन संध्या भी होगी। उक्त सभी कार्यक्रम आश्रम प्रमुख श्री योगेश जी महाराज एवम सुधाकर जी महाराज के सानिध्य में संपन्न होगा।
देश
दुनिया
मनोरंजन
खेल
छत्तीसगढ
हरियाणा
दिल्ली
धार्मिक
व्यापार
टेक & ऑटो
शिक्षा
स्वास्थ्य
आंध्र प्रदेश
तेलंगाना
सिक्किम
ओड़िशा
झारखंड
असम
नागालैण्ड