CURATED BY - DILIP SAURASHTRIYA | CITYCHIEFNEWS

शाजापुर, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल बुधवार को शाजापुर विधानसभा के चोसला कुलमी गांव में पहुंचे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अरुण भीमवाद के समर्थन में आमसभा को संबोधित किया।
उन्होंने मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार और केंद्र की मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जमकर तारीफ की।
कहा- मध्यम वर्ग और गरीब वर्ग का ख्याल रखने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा नेतृत्व हमें हासिल हुआ है। मध्य प्रदेश सरकार में भी कई विकास के आयाम स्थापित किए गए हैं। जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई गई हैं। इस दौरान उन्होंने गुजरात सरकार के कार्यों का भी उल्लेख किया।