कटनी के ढीमरखेड़ा विकास खंड में अथिति शिक्षिका ने प्रभारी प्राचार्य पर लगाए गंभीर आरोप
शिक्षा अधिकारी से लगाई न्याय की गुहार
CURATED BY – SUNIL YADAV | CITYCHIEFNEWS
कटनी, कटनी जिले के ढीमरखेड़ा विकासखंड के गोपालपुर स्थित शासकीय स्कूल पीएम श्री की एक अतिथि शिक्षिका ने स्कूल के प्रभारी प्राचार्य पर लगातार अपशब्द और अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए जिला शिक्षा अधिकारी से लिखित शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
कटनी कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंची ढीमरखेड़ा विकासखंड के गोपालपुर स्कूल पीएम श्री की अतिथि शिक्षिका दुर्गेश राय ने जिला शिक्षा अधिकारी से लिखित शिकायत किया है कि स्कूल में वह अतिथि शिक्षक के रूप में पीछे 5 से 6 वर्षों से काम कर रही है। लेकिन इस स्कूल के प्रभारी प्राचार्य गणेश यादव द्वारा पीछे कुछ माह से उसके साथ अभद्र भाषा से उन्हें अपमानित कर रहे है। और इसका विरोध करने पर हरिजन थाने में मामला दर्ज कराने की बात करते है। वही जब उसके पति द्वारा स्कूल छोड़ने आते है तो उनके पति को भी गंदी गन्दी गलिया दे अपमानित करते हुए उसके पति को जान से मारने की धमकी तक दी जाती है। जिसकी शिकायत पीड़िता शिक्षिका दुर्गेश राय द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को काई बार लिखित शिकायत की जा चुकी है लेकिन आज दिनांक तक किसी भी तरह की स्कूल के प्रभारी प्राचार्य गणेश यादव पर कार्यवाही नहीं हुई। वही एक बार स्कूल के प्रभारी प्राचार्य गणेश यादव द्वारा स्वयं सार्वजनिक रूप से लिखत माफ़ी मांगी गई थी जिसकी कॉपी भी उनके पास है। लेकिन एक जनवरी सूर्य नमस्कार के दिन दोबारा स्कूल के प्रभारी स्कूल के प्राचार्य गणेश यादव द्वारा उसके साथ अपशब्द का प्रयोग कर प्रताड़ित किया और उसके बाद से लगातार उनके प्रभारी प्राचार्य द्वारा अपमानित किया जा रहा है। जिसकी दोबारा लिखत शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी से कर न्याय की गुहार लगाई है अतिथि शिक्षिका राय ने। इस पूरे मामले में जब जिला शिक्षा अधिकारी पृथ्वीपाल से बात की गई तो उनका कहना था कि ढीमरखेड़ा विकासखंड के अधिकारी को इस पूरे मामले में जांच के आदेश दिया है और जो भी इस मामले में दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।